भारतीय नौ सेना अपने फ्लीट में रखेगी परंपरागत और परमाणु पनडुब्बियाँ

 

भारतीय नौ सेना अपने फ्लीट में रखेगी परंपरागत और परमाणु पनडुब्बियाँ


हाल ही में आस्ट्रेलिया ने अमेरिका के साथ परमाणु पनडुब्बी निर्माण सौदे के साथ ही फ्रांस के साथ हुई परम्परागत पनडुब्बी समझौते को तोड़ दिया। लेकिन भारत ने इसके उलट परमाणु तथा परम्परागत पनडुब्बी के इस्तेमाल की बात कही है, जिससे किसी भी तरह के हमले से निपटा जा सके।

समाचार एंजेसी एएनआई से बातचीत में नौ सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि  “खुला समुद्र होने के कारण आस्ट्रेलिया के लिए ज्यादा खतरा है। इसलिए उनके लिए परमाणु पनडुब्बी पर फैसला लेना सही है़। लेकिन इसके विपरीत भारत को खतरा जमीन और खुले समुद दोनों तरह से है जिसके लिए  भारत अपने फ्लीट में परमाणु तथा परम्परागत पनडुब्बी दोनों रखेगी।”

टिप्पणियाँ