लखीमपुर खीरी घटना की न्यायिक जांच की मांग

लखीमपुर खीरी घटना की न्यायिक जांच की मांग

कांग्रेस ने लखीमपुर खीरी घटना को लेकर भाजपा पर निशाना साधा और घटना की न्यायिक जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राहुल गांधी ने ट्वीट किया है , ‘जो इस भयानक नरसंहार को देखकर भी चुप है, वो पहले ही मर चुका है। लेकिन हम इस बलिदान को बेकार नहीं जाने देंगे किसान सत्याग्रह जिंदाबाद।’कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इसकी न्यायिक जांच की मांग की।

टिप्पणियाँ