देहरादून में निकाली गयी माटी कलश यात्रा। राज्य आदोलनकारियों को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए निकाली गयी यात्रा


 

देहरादून में निकाली गयी माटी कलश यात्रा। राज्य आदोलनकारियों को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए निकाली गयी यात्रा


देहरादून में राज्य आंदोलनकारी समिति ने खटीमा कांड, मसूरी कांड, रामपुर तिराहा गोलीकांड, तथा श्रीयंत्र टापू गोलीकांड में शहीद आंदोलनकारियों को सेनानी का दर्जा मिले, इसके लिए माटी कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

समिति के सदस्य शहीद स्थल खटीमा,मसूरी,श्रीनगर तथा मुजफ्फरनगर से शहीद स्मारकों की मिट्टी की कलश यात्रा के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से भी मिले। समिति ने मुख्यमंत्री से राज्य आंदोलनकारियों और शहीदों को सेनानी का दर्जा देने की मांग की। मुख्यमंत्री धामी ने शहीद स्मारकों के कलश पर हाथ रखकर राज्य आंदोलनकारी समिति को आश्वासन दिया और साथ ही उनकी मांगों को पूर्ण करने का भरोसा जताया।

टिप्पणियाँ