राज्य सरकार के खिलाफ होगा ऋषिकेश और हरिद्वार में प्रदर्शन। देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर नाराज हैं चारधाम के तीर्थ पुरोहित।


 

राज्य सरकार के खिलाफ होगा ऋषिकेश और हरिद्वार में प्रदर्शन। देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर नाराज हैं चारधाम के तीर्थ पुरोहित।


देवस्थानम बोर्ड का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। न ही सरकार इस पर पीछे हटते हुए दिख रही है और न ही चारधाम के तीर्थ पुरोहित। चुनावी समय में बीजेपी के लिए यह चुनौती का विषय बन चुका है। सरकार के आश्वासनों पर अब पुरोहितों का विश्वास डगमगा रहा है। बीते समय में स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने इस मामले को अपने संज्ञान में लेते हुए विचार हेतु 30 सितम्बर तक का समय मांगा था, और साथ ही पुरोहितों को आश्वासन दिया था कि वे इस पर उचित निर्णय लेंगे। सीएम से मुलाकात के बाद तीर्थ पुरोहितों ने आंदोलन को स्थगित भी किया। लेकिन अब भी देवस्थानम पर जब कोई जवाब नहीं आया तो ऐसे में फिर से नाराज़ पुरोहितों ने आंदोलन को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।

टिप्पणियाँ