एनसीबी की छापेमारी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ ही 8 लोगों को लिया गया हिरासत में


 

एनसीबी की छापेमारी में बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ ही 8 लोगों को लिया गया हिरासत में


कार्डेलिया क्रूज में रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स बरामद होने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को हिरासत में ले लिया गया। उनके अलावा 3 लड़कियों समेत 8 लोगों को भी हिरासत में लिया गया।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के निदेशक समीर वानखेड़े ने एएनआई न्यूज में बताया कि, “रेव पार्टी के दौरान ड्रग्स बरामदगी में आर्यन खान के अलावा, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धुपेचा, नूपुर सारिका, इसमीत सिंह, मोहक जसवाल, विक्रांत छोकर तथा गोमित चोपड़ा शामिल हैं, जिनसे एनसीबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।”

टिप्पणियाँ