अपने राष्ट्रीय दिवस पर चीन ने किया शक्ति प्रदर्शन। अपने 38 फाइटर विमान भेजे ताइवान


 

अपने राष्ट्रीय दिवस पर चीन ने किया शक्ति प्रदर्शन। अपने 38 फाइटर विमान भेजे ताइवान


अपने राष्ट्रीय दिवस पर चीनी वायु सेना ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए बीते शुक्रवार और शनिवार की सुबह ताइवान की रक्षा सीमा पर अपने 38 फाइटर विमान भेजे। हालांकि चीन अपनी ताकत के घमंड में पिछले दो सालों से ताइवान की सीमा पर हवाई घुसपैठ करता रहता है, लेकिन यह उसकी दो चरणों में अब तक की सबसे बड़ी घुसपैठ है। चीन की यह घुसपैठ ताइवान के नियंत्रण क्षेत्र प्रताप द्वीप समूह के हवाई रक्षा क्षेत्र में हुई। ताइवान रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीन ने 18 जे-16, 4 सुखोई-30 विमान और 2 परमाणु बम गिराने में सक्षम एच-6 बाॅम्बर भेजे थे। इसके साथ ही एक ऐंटी सबमरीन एअरक्राफ्ट भी चीनी घुसपैठ में शामिल था। चीनी घुसपैठ के विरोध में ताइवान ने भी अपने फाइटर विमान आसमान में भेजे।

टिप्पणियाँ