लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 22 लाख की मदद, एक्टर ने लिखा-चाय बिस्किट उधार रहा

 



लीवर ट्रांसप्लांट के लिए 22 लाख की मदद, एक्टर ने लिखा-चाय बिस्किट उधार रहा


आम लोगों की जिंदगी में मसीहा बन कर आये सोनू सूद ने एक बार फिर से अपनी दरियादिली का परिचय दिया है। दरअसल छिंदवाड़ा के चोरई तहसील के कपुरदा के निवासी सुरेश दहिया का लीवर बहुत समय से खराब है। वे पिछले एक माह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अपना इलाज करा रहे हैं। डाॅक्टर ने लीवर ट्रांसप्लांट करने की सलाह दी है। जिसमें लगभग 22 लाख का खर्चा आ रहा है। इतनी धनराशि जुटाना सुरेश के लिए नामुमकिन था। इसलिए चोरई के समाजसेवी जितेंद्र बब्बी चौरे ने ट्विटर पर एक ट्वीट किया, जिसमें सुरेश दहिया की बीमारी के विषय में सारी जानकारी दी गयी थी।

टिप्पणियाँ