20 अक्टूबर : मैकमोहन रेखा का उल्लघंन कर चीन ने की, भारत के साथ 1962 (Indo-China War 1962) के युद्ध की शुरुआत।

 


20 अक्टूबर : मैकमोहन रेखा का उल्लघंन कर चीन ने की, भारत के साथ 1962 (Indo-China War 1962) के युद्ध की शुरुआत।

इस बात से तो हम सभी अवगत हैं कि भारत और चीन के मध्य सीमा विवाद हमेशा से रहा है। वर्तमान में भी इस विवाद को सुलझाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत और चीन के मध्य द्विपक्षीय वार्ता होती रहती है। जिसका फिलहाल अभी तक कोई हल नहीं निकल पाया है। ये वार्ताओं का दौर तो अभी चलता रहेगा, लेकिन एक समय ऐसा भी रहा है, जब भारत चीन के सीमा विवाद ने युद्ध का रूप लिया। साल 1959 में एक ओर जहाँ भारत सीमा विवाद अपने चरम पर था, वहीं दूसरी ओर तिब्बती विद्रोह के बाद जब भारत ने तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा को शरण दी, तो चीन की नाराजगी अपने चरम पर पहुँच गयी। भारत के खिलाफ चीन ने मोर्चा खोल दिया। जिसका परिणाम 20 अक्टूबर 1962 को भारत-चीन (Indo-China War) के युद्ध के रुप में देखने को मिला।

टिप्पणियाँ