इतिहास में आज का दिन (28 सितम्बर) सुरीली धुनों के लिए प्रसिद्ध है। सुरीली धुनों की नायिका लता मंगेशकर का जन्म दिन विशेष

 


इतिहास में आज का दिन (28 सितम्बर) सुरीली धुनों के लिए प्रसिद्ध है। सुरीली धुनों की नायिका लता मंगेशकर का जन्म दिन विशेष:


सुरों की साम्राज्ञी और भारत रत्न लता मंगेशकर का जन्म 28 सितम्बर 1929 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था। इस वर्ष लता जी अपना 91वाँ जन्म दिवस मना रही हैं।

गायिकी के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान देने वाली लता मंगेशकर को भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण, पद्म विभूषण जैसे अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

अपनी आवाज का जादू बिखरना वाली लता जी ने 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने रिकाॅर्ड किये हैं।

13 साल की उम्र में अपने कैरियर की शुरुआत करने वाली लता ने मराठी फिल्मों में अभिनय का काम किया। उनकी गायकी का सफर "कित्ती हासिल" नाम की मराठी फिल्म में गाने के साथ हुई। हालांकि इस गाने को फिल्म में नहीं जोड़ा गया।

टिप्पणियाँ